फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance caught female SHO taking bribe in Firozpur

Firozpur: महिला SHO को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा, ऐसे जाल में फंसी

Thu, 10 Nov 2022 10:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 10:12 PM IST
सार

फिरोजपुर यूनिट की विजिलेंस टीम का गठन किया गया और उक्त महिला पुलिसकर्मी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया। आरोपी महिला एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Vigilance caught female SHO taking bribe in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर में विजिलेंस टीम ने महिला एसएचओ (वुमन सेल) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते काबू किया है। आरोपी महिला एसएचओ ने पीड़ित व्यक्ति की बेटी के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बदले 40 हजार रुपये मांगे थे। सौदा 20 हजार में तय हुआ। महिला एसएचओ दो किश्तों में आठ-आठ हजार रुपये ले चुकी थी और अब 10 हजार और मांग रही थी।

विज्ञापन


विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला एचएचओ बख्शीश कौर को मंडी हजूर सिंह निवासी गुरदयाल सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत दी थी कि उक्त पुलिस अधिकारी ने उसकी लड़की के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिश्वत के तौर पर 40 हजार रुपये की मांग की है लेकिन सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त महिला एसएचओ ने पहले दो बार किश्तों में आठ हजार रुपये वसूले हैं, जबकि अब 10 हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। उसने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल करने के उपरांत फिरोजपुर यूनिट की विजिलेंस टीम के साथ टीमों का गठन किया गया और उक्त महिला पुलिसकर्मी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया। उक्त आरोपी महिला एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed