{"_id":"639b197753b3082f751934d8","slug":"vigilance-caught-eto-and-inspector-for-taking-bribe-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस का एक्शन: GST का जुर्माना कम करवाने के बदले मांगी रिश्वत, ETO व इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विजिलेंस का एक्शन: GST का जुर्माना कम करवाने के बदले मांगी रिश्वत, ETO व इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा
Thu, 15 Dec 2022 06:29 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:29 PM IST
सार
रविंदर कुमार का सराभा नगर में रॉयल इस्टा नाम से कपड़े का शोरूम है। उक्त शोरूम में जीएसटी का जुर्माना लगा था। उनका विभाग के साथ कोई विवाद था तो आरोपियों के साथ मुलाकात हुई। दोनों ने रविंदर कुमार से कहा कि वह उसका जुर्माना कम करवा सकते हैं। आरोपियों ने इसके लिए 15 लाख रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में जीएसटी में जुर्माना कम करवाने की एवज में आबकारी और कर विभाग के ईटीओ और इंस्पेक्टर को विजिलेंस की टीम ने पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ईओ विंग की टीम ने दोनों आरोपियों को गुरुवार सुबह दफ्तर में रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी विजिलेंस ईओ विंग सुबा सिंह ने बताया कि रविंदर कुमार का सराभा नगर में रॉयल इस्टा नाम से कपड़े का शोरूम है। उक्त शोरूम में जीएसटी का जुर्माना लगा था। उनका विभाग के साथ कोई विवाद था तो आरोपियों के साथ मुलाकात हुई। दोनों ने रविंदर कुमार से कहा कि वह उसका जुर्माना कम करवा सकते हैं। आरोपियों ने इसके लिए 15 लाख रुपये रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
रविंदर ने उन्हें 12 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने पांच लाख रुपये एडवांस के तौर पर मांगे। इसके बाद रविंदर कुमार ने इसकी शिकायत विजिलेंस ईओ विंग के पास की। गुरुवार को रविंदर कुमार पैसे देने गया तो विजिलेंस की टीम ने दोनों को काबू कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन