{"_id":"fa2cef81b93741737ce9405e32fed88b","slug":"vigilance-catch-to-bdpo-with-bribes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने बीडीपीओ को रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने बीडीपीओ को रिश्वत लेते पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/रायपुररानी
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच से दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कंवर दमन सिंह के ट्रैप लगाकर पकड़ा।
विज्ञापन
मौके पर उनके समर्थकों के पहुंच गए और मामला दर्ज होने के बाद भी देर रात तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। दमन सिंह पर कार्रवाई पिंजौर ब्लाक के एक सरपंच की शिकायत पर की गई थी। पिछले कुछ दिनों से दमन सिंह के पास पिंजौर ब्लॉक का भी एडिशनल चार्ज था।
विज्ञापन
विजिलेंस को मिली शिकायत के अनुसार कंवर दमन सिंह ने गत 2 जून को पिंजौर ब्लॉक के गांव रामनगर गए और वहां के सरपंच जसबीर सिंह के कार्यों की सूची को फर्जी बताया।
विज्ञापन
सरपंच की शिकायत के अनुसार बीडीपीओ ने उससे दस हजार रुपये मांगे और न देने पर पूरे मामले की रिपोर्ट आगे बढ़ाने की बात कही। इस शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। सरपंच, सेक्रेटरी और बीडीपीओ आपस में फोन पर संपर्क में थे।
वीरवार शाम को बीडीपीओ ने सरपंच को रायपुर रानी स्थित अपने दफ्तर में पैसे लेकर बुलाया। इस दौरान विजिलेंस ने भी ट्रैप लगा दिया। जैसे ही बीडपीओ ने पैसे लिए तो विजिलेंस ने रेड कर दी। इस दौरान बीडीपीओ और सरपंच के बीच हाथापाई भी हुई।
दफ्तर में हो गई भीड़, गिरफ्तारी में पेंच
जैसे ही इस मामले की सूचना फैली तो बीडीपीओ के सैंकड़ों समर्थक मौके पर पहुंच गए। मौके पर हंगामा हो गया और देर रात तक करीब 500 लोग जमा हो गए। सभी गिरफ्तारी न करने का दबाव बनाने लगे। आरोपी पक्ष का कहना था कि वह सुबह पेश हो जाएंगे। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
इस बारे में राजपाल सिंह, डीएसपी विजिलेंस पंचकूला ने बताया कि शिकायत के बाद रेड की गई। अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।