फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of thieves performing bhangra in front of CCTV cameras in Ludhiana goes viral

बेखौफ चोर: सीसीटीवी के सामने पहले किया भंगड़ा... फिर चोरी की वारदात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 14 Mar 2023 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 01:19 AM IST
सार

घटना का पता उस समय चला जब सुबह अकादमी की मैनेजर हरप्रीत कौर वहां पहुंचीं और सामान बिखरा देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Video of thieves performing bhangra in front of CCTV cameras in Ludhiana goes viral
सीसीटीवी फुटेज में डांस करता चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में बेखौफ चोरों का नया वीडियो सामने आया है। यहां चोरों ने फिरोजपुर रोड स्थित एक ब्यूटी अकादमी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देख लिया था। मगर बेखौफ चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के सामने भंगड़ा किया और इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


चोरों ने अकादमी के अंदर काफी समय तक सामान इकट्ठा किया और उसे ले जाने में कामयाब रहे। चोरों ने अकादमी से दो एलईडी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब सुबह अकादमी की मैनेजर हरप्रीत कौर वहां पहुंचीं और सामान बिखरा देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन


इन इंटरनेशनल ब्यूटी अकादमी की मैनेजर हरप्रीत कौर ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार को भी वह सब काम कर अपने अपने घर चले गए। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। हरप्रीत ने बताया कि जब वह सेंटर में पहुंची तो लॉक टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जाकर समान जांचा तो काफी सामान गायब था और एलईडी भी नहीं थी। हरप्रीत के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अकादमी के मालिक विशाल गुटानी को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed