फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of fight in Narnaul Civil Hospital viral on social media

नारनौल सिविल अस्पताल में हंगामा: गर्भवती महिला के परिजनों व स्टाफ में हाथापाई, आरोप- नर्स ने पेट पर मारी लात

Sun, 27 Aug 2023 01:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 01:51 PM IST
सार

नारनौल सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों व मरीज और तीमारदारों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों की शिकायतें मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है? थाना प्रभारी ने कहा कि अस्पताल में मारपीट के वायरल वीडियो  के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Video of fight in Narnaul Civil Hospital viral on social media
वायरल वीडियो से ली गई फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल सिविल अस्पताल में रविवार सुबह एक गर्भवती महिला के परिजनों और कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। महिला के परिजनों ने नर्स पर उनकी पुत्रवधु के पेट में लात मारने और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। वही स्टॉफ ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में गर्भवती महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जबकि चार नर्स को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी निवासी कपिल शर्मा अपनी पत्नी को बीती रात्रि लगभग 12 बजे नारनौल के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए लेकर आया था। कपिल शर्मा के अनुसार अस्पताल के कर्मचारियों ने रात को बदसलूकी की। कपिल शर्मा ने बताया कि लेबर रूम में बगल में महिला मरीज ने उल्टी कर दी। नर्स ने इसे उठाने को कहा। मना करने पर पीटा गया। जब पिता उनसे बात करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन

कपिल का आरोप हैं कि नर्स ने उनकी पत्नी के पेट में लात मारी। पेट में बच्चे के सिर पर चोट लगने से पत्नी की हालत नाजुक है। इस घटना के दौरान नारनौल के नागरिक अस्पताल में बने जच्चा-बच्चा वार्ड के लेबर रूम का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीड़ित महिला व अस्पताल स्टाफ के बीच हाथापाई हो रही है।

वही इस पूरे मामले में नारनौल नागरिक अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सरजीत सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे लेबर रूम में डिलीवरी के लिए आई एक महिला को लेकर स्टाफ के कर्मचारियों के साथ हाथापाई हुई थी और इस दौरान अस्पताल के चार कर्मचारियों को चोट आई हैं। इन चारों कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है और कल इन चारों कर्मचारियों के एक्स-रे व अन्य जांच करवाई जाएगी तभी पता चल पाएगा कि कर्मचारियों को कितनी चोट आई हैं।

वहीं, इस पूरे मामले में नारनौल सिटी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों व मरीज और तीमारदारों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों की शिकायतें मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है? थाना प्रभारी ने कहा कि अस्पताल में मारपीट के वायरल वीडियो  के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed