फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uttar pradesh girl sellings drugs in chandigarh, arrest

यूपी की लड़की चंडीगढ़ में चला रही थी नशे का कारोबार

Mon, 07 Sep 2015 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Sep 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh girl sellings drugs in chandigarh, arrest

यूपी की लड़की चंडीगढ़ में लड़कों को दोस्त बनाकर उनसे स्कूलों और कॉलेजों के बाहर नशा बिकवाती थी। पुलिस ने लड़की और उसके दो साथी लड़कों को गिरफ्तार किया है। लड़की का नाम नेहा बताया जा रहा है और वह उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली है। चंडीगढ़ में वह लड़की पीजी में रहती है और खुद भी नशे की आदी है। गिरफ्तारी के दौरान नेहा के पास से 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई।

विज्ञापन


सेक्टर-21-डी निवासी दिशांत को गुरुनानक देव पब्लिक स्कूल के हॉस्टल के पास वाले पुल के ऊपर से काबू किया गया। उससे दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं युवती नेहा निवासी मेरठ, यूपी को सेक्टर- 42 स्थित जीसीजी कॉलेज के पास नशा बेचते पकड़ा गया। कजेहड़ी स्थित 66केवी सब स्टेशन के पास से सेक्टर-22 निवासी विशाल मनकोटिया को पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन समेत काबू किया।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस आरोपियों से विद्यार्थियों का लिंक तलाशने में लगी है। एसएचओ रामदयाल का कहना है कि तीनों के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में एनडीपीएस एक्ट का ही केस दर्ज किया गया है। आरोपी नेहा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-पंजाब से लाती थी नशा

uttar pradesh girl sellings drugs in chandigarh, arrest

लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली और पंजाब से नशा लेकर आती थी। यहां उसमें चीनी मिलाकर सप्लाई करती थी। लड़कों को अलग-अलग जगह नशा सप्लाई के लिए भेजा जाता था।

लड़की नशा सप्लाई करके जो रुपए कमाती थी उससे अपना खर्च चलाती थी। माल जगह-जगह पहुंचाया जा सके, इसके लिए उसने कई लड़कों को अपना दोस्त बना रखा है। उनसे माल पहुंचाया करती थी। यदि किसी को नशे की तलब लगी हो और उसके पास ज्यादा रुपए हो तो वह नशेड़ी को एक-एक डोज भी बेच देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed