फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   upset by infidelity of husband, woman commit suicide

पति की बेवफाई से तंग पत्नी ने जान दी

Sat, 27 Dec 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Dec 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
upset by infidelity of husband, woman commit suicide

पति के दूसरी महिला के साथ फरार होने के बाद से मानसिक तौर पर परेशान अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी पूजा (32) ने वीरवार देर रात को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब पास में सो रहे बच्चे उसे ढूंढते हुए दूसरे कमरे में गए। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक पूजा मूल रूप से बिहार के जिला हाजीपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


यहां पर वह किराए के मकान में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले दिलीप साहनी के साथ हुई थी। उसने बताया कि जिस घर में पूजा रहती थी उसके नीचे बनी फैक्टरी में वह और उसका पति काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप कुमार के फैक्टरी में काम करने वाली अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध हो गए। दो दिन पहले दिलीप कुमार महिला को लेकर घर से फरार हो गया। इसके बाद से ही पूजा परेशान रहने लगी। वीरवार रात वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी।


इस दौरान उसने दूसरे कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद फैक्टरी में काम करने वाले अन्य वर्कर भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed