फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP Terrorist attack, mohali news, city news

उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आतंकी का मोहाली से है रिश्ता, जानिए कैसे?

Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 11 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
UP Terrorist attack, mohali news, city news
- फोटो : Demo Pic
उत्तर प्रदेश में एटीएस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों में से एक फकरे आलम उर्फ रिशु का मोहाली से गहरा रिश्ता है। उसने चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस झंजेड़ी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वहीं, उसे पढ़ाने वाले अध्यापक भी उसकी गिरफ्तारी के बारे में सुनकर काफी हैरान हैं। किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। अध्यापकों के मुताबिक आलम काफी शांत था और वह रोजाना कॉलेज आता था। उसे मशीनों से भी लगाव था। वह प्रैक्टिकल की कक्षाएं कभी मिस नहीं करता था।
विज्ञापन


फार्म भरने के लिए 20 मार्च को आना था कॉलेज
वहीं, संस्थान के एक अध्यापक ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि आलम को उन्होंने किसी से बहस करते नहीं देखा। वह पढ़ाई में औसत छात्र था। उसकी तीन कंपार्टमेंट आई थी, जो दूसरे चौथे और पांचवें सेमेस्टर में थी। अध्यापक ने बताया कि जब कुछ पहले उन्होंने उससे पूछा कि तुम परीक्षा के लिए फार्म कब भरोगे तो उसने बताया था कि वह 20 मार्च को कॉलेज आएगा। वहीं, पता चला है कि आलम के बैच के सभी छात्र विभिन्न कंपनियों व संस्थानों में छह माह की ट्रेनिंग ले रहे हैं। क्योंकि उसका फाइनल सेमेस्टर था।
विज्ञापन

बहनोई एयरफोर्स में, चंडीगढ़ में रहते थे

UP Terrorist attack, mohali news, city news
बहनोई एयरफोर्स में, चंडीगढ़ में रहते थे
आरोपी ने संस्थान में जो पता लिखवाया था। उसमें उसने सेक्टर-31डी चंडीगढ़ का पता दिया है। जहां पर उसकी बड़ी बहन और बहनोई रहते थे। उसके बहनोई एयरफोर्स में हैं। अब उनका यहां से तबादला हो चुका है, जबकि आरोपी ने इसे दुरुस्त नहीं करवाया था।

स्मार्ट व्हील चेयर बनाने वाली टीम का था हिस्सा
आरोपी को मशीनों से बहुत लगाव था। कॉलेज की तरफ से बनाई गई स्मार्ट व्हील चेयर के प्रोजेक्ट में भी वह शामिल था। यह ऐसी कुर्सी है जिसे दिव्यांग लोग खुद आसानी से चला सकते हैं। इसे एक राष्ट्रीय समारोह में प्रदर्शित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed