फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP police caught mother and daughter from Kapurthala

Punjab News: यूपी पुलिस की कपूरथला में दबिश, मां-बेटी को पकड़ा, अश्लील वीडियो बना ठगी का आरोप

Sun, 15 Jan 2023 09:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Jan 2023 09:44 PM IST
सार

पीड़ित अर्पित के बयान पर थाना कवि नगर में एफआईआर दर्ज की और युवती की तलाश में यूपी पुलिस जुट गई। मोबाइल नंबर को ट्रेस कर यूपी पुलिस कपूरथला पहुंची और एक ताले की चाबी बनाने वाले युवक के माध्यम से ट्रैप लगाकर वह युवती के घर पहुंची।

विज्ञापन
UP police caught mother and daughter from Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश (यूपी) के गाजियाबाद पुलिस ने दबिश देकर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक से 31.5 लाख की ठगी करने वाली महिला और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। ठग महिला का पति एनआरआई है। गाजियाबाद के कवि नगर थाना से आई पुलिस टीम उक्त ठगी करने वाली मां-बेटी को थाना सिटी में सूचना देने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद ले गई। वहां दोनों को अदालत में पेश करके ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि कवि नगर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कपूरथला की युवती ने सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के एक युवक अर्पित कुमार से दोस्ती की और दोस्ती के दौरान उसने वीडियो कॉल पर बात करना शुरू कर दिया। पहले युवती ने युवक से पांच हजार रुपये उधार लिए, इसके बाद दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर होती रही।
विज्ञापन


इसी दौरान युवती ने युवक की नग्न वीडियो और फोटो ले लिए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस काम में उसकी मां भी शामिल थी। मां-बेटी ने धीरे-धीरे शिकायतकर्ता से 31.5 लाख रुपये ले लिए और नग्न फोटो और वीडियो दिखाकर और पैसे मांग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अर्पित के बयान पर थाना कवि नगर में एफआईआर दर्ज की और युवती की तलाश में यूपी पुलिस जुट गई। मोबाइल नंबर को ट्रेस कर यूपी पुलिस कपूरथला पहुंची और एक ताले की चाबी बनाने वाले युवक के माध्यम से ट्रैप लगाकर वह युवती के घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed