फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP devotee murdered in Rohtak of Haryana

Haryana News: रोहतक में यूपी के श्रद्धालु की कस्सी मारकर हत्या, सिर व गर्दन पर चौकीदार ने किया हमला

Wed, 17 Aug 2022 12:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 PM IST
सार

थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि चौकीदार का नाम पता सामने नहीं आया है। उसकी पहचान के साथ तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
UP devotee murdered in Rohtak of Haryana
मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के आईआईएम चौक के पास उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की देर रात हत्या कर दी गई। बुधवार अलसुबह आईआईएम चौक के पास कमरे में शव पड़ा मिला। गोगामेड़ी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस देर रात आईआईएम चौक स्थित एक होटल के बाहर रुकी थी। यहीं, एक फार्म हाउस के चौकीदार से श्रद्धालु की कहासुनी हो गई थी। कहासुनी में चौकीदार ने श्रद्धालु के सिर व गर्दन पर कस्सी से कई वार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आईआईएम चौक पर एक फार्म हाउस के कमरे में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में मृतक की पहचान अमरोहा जिले के किशनगढ़ चुनाभट्टी निवासी मनोज सैनी के रूप में हुई। यह श्रद्धालु गोगामेड़ी यात्रा से वापस यूपी लौट रही बस में सवार था। 
विज्ञापन


रास्ते में रात करीब डेढ़ बजे चालक ने श्रद्धालुओं की बस चाय-पानी के खातिर आईआईएम चौक स्थित एक होटल पर रोकी। होटल से कुछ आगे बने एक फार्म हाउस के चौकीदार से बस में सवार श्रद्धालु से कहासुनी हो गई। इसी बात पर चौकीदार ने उस पर कस्सी से हमला कर दिया। चौकीदार ने उसके सिर व गर्दन पर कई वार किए। इसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी शमशेर सिंह ने कहा कि चौकीदार का नाम पता सामने नहीं आया है। उसकी पहचान के साथ तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed