{"_id":"5ee7da462ddcfc5fe33ae196","slug":"unknown-vehicle-hit-to-six-year-old-misdeed-victim-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर, पिता बोला- आरोपियों ने कराया एक्सीडेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर, पिता बोला- आरोपियों ने कराया एक्सीडेंट
Tue, 16 Jun 2020 02:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:00 AM IST
सार
- परिजनों ने लगाया आरोप, बोले आरोपियों ने बदला लेने के लिए कराया एक्सीडेंट
- चार दिन पहले ही हालत में आया था सुधार, घर आने पर बाहर खेल रही थी बच्ची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असंध रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को सोमवार शाम चार बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पीड़िता का पिता मौके पर पहुंचा और उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख बच्ची को रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने आरोप लगाया कि मामला रफादफा करने के लिए आरोपियों ने बेटी का एक्सीडेंट कराया है, जिससे वह कोर्ट में बयान नहीं दे सके।
विज्ञापन
असंध रोड निवासी पिता ने बताया कि उसकी छह वर्षीय बच्ची के साथ 19 दिन पहले दो आरोपी फैक्ट्री में ले गए थे। उसके साथ दुष्कर्म किया था। बेटी तब से अस्पताल में उपचाराधीन थी। चार दिन से बेटी घर लौटी थी। अब उसके स्वास्थ्य में सुधार था। सोमवार की शाम 4:00 बजे फैक्ट्री के बाहर खेलने निकली थी, तभी अज्ञात वाहन ने बेटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पिता के दोस्तों ने फैक्ट्री आकर हादसे की सूचना दी। बाहर आए तो बेटी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। वह बेटी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने बेटी की हालत गंभीर देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक में वह एक निजी अस्पताल में बेटी का उपचार करा रहा है। पिता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों ने बेटी को जान से मारने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक बच्ची के बयान नहीं लिए हैं। उपरोक्त मामले में पुलिस मंगलवार को अस्पताल में जाकर बच्ची के बयान लेगी।
विज्ञापन
यह था मामला
पानीपत के मॉडल टाउन इलाके में एक छह साल की बच्ची से दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने बच्ची को नग्न अवस्था में ही उसके ऊपर बोरा डालकर छोड़ दिया था। काफी वक्त तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो पता चला कि पड़ोस के दो युवक बिस्कुट देने के बहाने बच्ची को एक फैक्ट्री ले गए थे। जब परिजन फैक्ट्री पहुंचे तो देखा कि बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी और बच्ची के ऊपर बोरा डाल रखा था। बच्ची खून से लथपथ थी। घटना के बाद पुलिस ने यूपी के जौनपुर निवासी अभिषेक और नेपाल निवासी शिवचंद को गिरफ्तार कर लिया था। चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई है। कल बच्ची के बयान लिए जाएंगे।