{"_id":"580674764f1c1b9f1b703471","slug":"unique-theft-in-sector-22-near-aroma-hotel-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में चोरी, 10 रुपये का नोट फेंका और उड़ा ले गए पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी अंदाज में चोरी, 10 रुपये का नोट फेंका और उड़ा ले गए पर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में होटल के बाहर जालसाज कार के पास 10- 10 रुपये के नोट फेंक कर युवती का पर्स चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी पूजा ने सेक्टर 17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह किसी काम से सेक्टर 22 में आई थी।
उसने अपनी मारुति कार अरोमा होटल सेक्टर 22 के पास खड़ी कर दी। काम खत्म कर जब वापस आकर गाड़ी में बैठने लगी तभी एक युवक उसके पास आया। युवक ने गाड़ी के नीचे दस दस के नोट गिरे होने की बात बताई। जब वह गाड़ी से नीचे उतरकर नोट देखने लगी तो इतने में उसके दूसरे साथी ने कार के भीतर से पर्स चुरा लिया और फरार हो गया। जब वह कार में बैठी तो पाया कि उसका पर्स नहीं था। नोट गिरने की जानकारी देने वाला युवक भी वहां से फरार हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि पर्स में दो सोने की अंगूठियां, एक हजार रुपये नगद, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे।
युवती ने 100 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवती के बयानों आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।