फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique decorating to minors, accused had stabbed mobile rob

चाकू घोंप मोबाइल लूटने के आरोपी नाबालिगों को मिली अनोखी सजा

Thu, 17 Mar 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 08:15 AM IST
विज्ञापन
Unique decorating to minors, accused had stabbed mobile rob
कोर्ट - फोटो : demo photo

नाबालिग को चाकू घोंप जख्मी करने और उसका मोबाइल लूटने के मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने धनास निवासी तीनों नाबालिग आरोपियों को दोषी पाया है। बोर्ड ने तीनों की कम उम्र और पुराना कोई आपराधिक रिकार्ड न देखकर उन्हें सुधरने का मौका देते हुए धनास स्थित सनातन धर्म मंदिर में सामुदायिक सेवा के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के आदेश के अनुसार तीनों को 15-15 दिन मंदिर में सेवा करनी होगी। तीनों के खिलाफ सेक्टर-11 पुलिस थाने में धनास निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी।   मामले के अनुसार धनास निवासी तीनों नाबालिगों के खिलाफ धनास निवासी 10वीं के  छात्र राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उसके अनुसार पिछले साल 21 जुलाई  को दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने पर वह घर आ रहा था। वह सारंगपुर स्थित एक स्कूल में पढ़त था। दोपहर करीब 1 बजे जब वह बॉटेनिकल गार्डन पहुंचा तो उसे 3-4 किशोरों  ने घेर लिया। उन्होंने उसके पेट में चाकू घोंपा और मोबाइल छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जख्मी हालत में उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसने पुलिस को वारदात की सूचना दी। वह तीनों नाबालिगों को पहचानता था। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने के बाद जुवेनाइल होम भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed