फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unique decision of women court in gangrape case

गैंगरेप केस में महिला कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 08 Mar 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
unique decision of women court in gangrape case

दुष्कर्म के मामले में महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने किशोरी से गैंगरेप के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मामले में पीड़ित की चाची, बुआ समेत पांच लोगों को कड़ी सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


रोहतक में अदालत ने किशोरी से दुराचार करने वाले दो दोषियों को दुराचार करने पर 14-14 साल कैद के साथ 10-10 हजार रुपये जुर्माना और तीन महिलाओं को भी अलग अलग धाराओं में 7-7 साल की कैद के साथ आर्थिक दंड की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने सभी दोषियों को आदेश दिए हैं कि वे पीड़ित को 25-25 हजार रुपये हर्जाने के रूप में अदा करेंगे। अदालत ने सभी को बुधवार को दोषी करार दिया था। सभी दोषियों को सुनारियां जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला दोषियों में सगी बुआ व चाची भी शामिल

unique decision of women court in gangrape case

महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट की एडीजे सीमा सिंघल ने दो दोषियों बिंदर और बलविंदर को गैंग रेप करने पर 14-14 साल कैद के साथ 10-10 हजार जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर छह माह की सजा सुनाई है।

इसके साथ ही दोनों दोषियों को किशोरी का अपहरण कर ले जाने पर 7-7 साल कैद के साथ 5-5 हजार रुपये जुर्माना, षडयंत्र रचने के तहत दोषी मानते हुए 7-7 साल की कैद व 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

इसी मामले में तीन महिला दोषियों गीता, मोनू और सुनीता को अपहरण करने का दोषी मानते हुए 7-7 साल की कैद व 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा के साथ षडयंत्र रचने के तहत दोषी मानते हुए 7-7 साल की कैद और 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के अनुसार सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

ये है मामला

unique decision of women court in gangrape case

किशोरी अपने माता-पिता के साथ शहर थाने में पहुंची और शिकायत दी कि एक अक्तूबर 2012 को अपने घर में अकेली थी। माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी उसकी चाची व बुआ एक महिला के साथ आई और सब्जी लेने के बहाने पुराने बस स्टैंड के पास ले गईं। आरोप है कि वहां पर तीनों महिलाओं ने उसे जबरदस्ती सफेद रंग की कार में बैठा दिया।

दोनों आरोपी उसे हिसार रोड पर एक बंद पड़ी फैक्ट्री में ले गए, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। विरोध करने पर उसकी गर्दन भी दबा दी। तभी दो-तीन युवक आ गए। बिंदर उसे छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी चाची, बुआ व तीसरी महिला ऑटो लेकर आ गई। तीनों उसे बैठाकर घर ले आईं।

पीड़ित ने परिजनों के साथ थाना शहर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ आरोपी युवक बिंदर और बलविंदर के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व साजिश रचने का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed