फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   unique decision of court in pregnant minor rape victim at fatehabad

गर्भवती नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पर सत्र न्यायाधीश का ऐतिहासिक फैसला

Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
unique decision of court in pregnant minor rape victim at fatehabad
demo pic
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरएस ढांडा की अदालत ने बलात्कार की शिकार नौ सप्ताह की नाबालिग गर्भवती के लिए ऐतिहासिक फैसला सुनाया। ऐतिहासिक फैसले में बलात्कार की शिकार नौ सप्ताह की नाबालिग गर्भवती को गर्भपात कराने की इजाजत दे दी है। अदालत ने शहर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह किशोरी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाकर उसका गर्भपात करवाए।
विज्ञापन


इसी साल 23 मई को यहां एक कॉलोनी में मौसी के घर आई 17 वर्षीय लड़की अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला था कि भूना निवासी कुलवंत किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 15 जून को धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


बाद में किशोरी को बरामद कर लिया गया। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि होने पर कुलवंत के विरुद्ध धारा 376 व पोक्सो एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के पेट में दो माह का बच्चा

unique decision of court in pregnant minor rape victim at fatehabad
कोर्ट
अदालत ने किशोरी को नारी निकेतन भेजा लेकिन बाद में किशोरी की अपील पर पिता को सौंप दिया गया था। एक माह बाद मासिक धर्म न आने पर किशोरी के गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता की ओर से 26 जुलाई को अदालत में दरखास्त लगाई गई। पीड़िता के वकील ने दलील दी कि किशोरी के पेट में दो माह का बच्चा है।

नाबालिग लड़की बच्चा पैदा करने और बच्चे की परवरिश करने में सक्षम नहीं है। अगर बच्चा पैदा होता भी है तो नाजायज औलाद कहलाएगा और सामाजिक ताने-बाने के चलते वह शादी भी नहीं कर पाएगी। अदालत में खुद पीड़िता ने भी कहा कि उसके परिजन भी गर्भपात के पक्ष में है, इसलिए उसे गर्भपात कराने की इजाजत दी जाए। 

इस बीच अदालत ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से गर्भवती नाबालिग का मेडिकल कराने के आदेश दिए। वहां से आई रिपोर्ट में किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई।

इन सबका अवलोकन करने के बाद अदालत ने शहर पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नाबालिग किशोरी का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में गर्भपात करवाया जाए। सोमवार शाम शहर पुलिस किशोरी को गर्भपात करवाने के लिए लेकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed