फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uniform of policeman Tore by public

शादी में डीजे बंद कराने गए पुलिसवाले की वर्दी फाड़ी

Fri, 18 Apr 2014 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 18 Apr 2014 10:27 AM IST
विज्ञापन
uniform of policeman Tore by public

पक्खोवाल रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में डीजे बंद कराने गए पुलिस कर्मचारियों को वहां पर बारातियों का विरोध सहना पड़ा। बारातियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली।

विज्ञापन


खुद का बचाव करने के लिए कर्मचारी वहां से निकल गया और उसने पुलिस फोर्स वहां बुला ली। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।

इस मामले में पुलिस ने पीसीआर पर तैनात कांस्टेबल जोगा सिंह की शिकायत पर वैडिंग विला पैलेस के मैनेजर अनिल भाटिया हरियाणा स्थित जींद के रहने वाले डीजे मालिक राधे कृष्ण और दुल्हन के पिता व दुल्हे के पिता सहित दस के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी राधे कृष्ण को काबू कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जोगा सिंह के अनुसार 15 अप्रैल को वैडिंग विला में शादी समारोह चल रहा था। देर रात एक बजे के करीब डीजे चलता रहा। किसी ने कंट्रोल रूम को शिकायत कर दी कि पैलेस में डीजे काफी ऊंची आवाज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वह डीजे बंद कराने के लिए पैलेस में चले गए। वहां पर मैरिज पैलेस के मैनेजर अनिल, डीजे मालिक राधे कृष्ण, दुल्हन के पिता, दुल्हे के पिता व अन्य ने उसके साथ धक्का मुक्की शुरू कर उसकी वर्दी फाड़ दी।


उसके बाद उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। जोगा सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इस केस में थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर भरपूर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी राधे कृष्ण को काबू कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापामारी चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed