फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uncontrolled bus overturned in Moga of Punjab

Moga News: मोगा में अनियंत्रित बस पलटी, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल

Thu, 25 May 2023 04:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 May 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus overturned in Moga of Punjab
Moga News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बाघापुराना में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस संतुलन बिगड़ने से पलट गई और एक दुकान पर जाकर घुसी। हादसे में 8 से 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से मुक्तसर जा रही थी। घायलों को मोगा के अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बस में 50-60 यात्री थे सवार थे और रफ्तार तेज होने के कारण अचानक से बस पलट गई। 8 से 10 यात्री गंभीर जख्मी हैं और कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बारिश हो रही थी और ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगाई और बस पलट गई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, मौके पर मौजूद एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से सवारी लेकर मुक्तसर जाते वक्त बाघापुराना के पास एकदम से पलट गई। कुछ समय पहले तेज बारिश होने के कारण सड़क पर थोड़ा पानी था। बस की रफ्तार तेज थी। एकदम से ब्रेक लगाने पर बस पलटकर एक दुकान पर जाकर घुस गई। इससे दुकान को भी नुकसान पहुंचा है और 2-3 एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed