{"_id":"5b437b994f1c1bb2288b57cc","slug":"uncle-rape-with-a-minor-girl-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ मौसा कर रहा था गंदी हरकत, मां के आने के बाद डॉक्टर ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ मौसा कर रहा था गंदी हरकत, मां के आने के बाद डॉक्टर ने किया होश उड़ाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा न होने पर अपनी साली की बेटी को अपने पास रखने के लिए लाए एक व्यक्ति ने उसके साथ गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। वारदात का उस समय पता जब पीड़िता की मां उससे मिलने के लिए आई तो उसने पेट दर्द की बात कही। उसकी मां उसे अपने साथ डाक्टर के पास ले गई तो वहां पता चला कि वह गर्भवती है।
उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद थाना डुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर उसके मौसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बड़ी बहन की शादी के बाद उनके बच्चा नहीं हुआ। उसकी बहन और जीजा के कहने पर उसने अपनी बेटी को उनके घर छोड़ दिया। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ फोन पर बात करती रहती थी। मगर कभी उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार को वह अपनी बेटी से मिलने गई तो उसकी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की। वह उसे डुगरी फेस 2 डाक्टर के पास ले गई तो वहां पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।
विज्ञापन
उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने सारी सच्चाई बताई कि आरोपी मौसा ने ही उसके साथ दुराचार किया है और उसे धमकियां दी थी कि वह किसी को कुछ न बताए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पीड़िता के बयान करवा दिए गए हैं। उसकी मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।