फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   uncle, nephew and 2 young man killed in brutal accident

पंजाबः सड़क हादसे में युवती समेत 4 की मौत

Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर,पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर,पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 13 Sep 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
uncle, nephew and 2 young man killed in brutal accident

पंजाब में खतरनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजी समेत 2 युवक मारे गए। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप घायल हो गए। पहला हादसा पंजाब के नवांशहर में नवांशहर-बलाचौर मुख्य मार्ग पर गांव गढ़ी कानूगो के पास शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। कार सवार सोलन जा रहे थे।

विज्ञापन


एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मुकेरियां निवासी राकेश कुमार अपनी ऑल्टो कार में अपनी भतीजी को पेपर दिलवाने सोलन जा रहे थे।

शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गांव गढ़ी के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार राकेश कुमार और उनकी भतीजी श्वेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा जालंधर निवासी विक्रम, जम्मू निवासी काजल और दीनानगर निवासी नरेश कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता सोलन में पढ़ती थी और इन दिनों मुकेरियां अपने घर आई हुई थी। शनिवार को पेपर देने के लिए वह अपने चाचा के साथ तड़के सोलन के लिए निकली थी। पुलिस ने कैंटर चालक अमृतसर निवासी सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई

uncle, nephew and 2 young man killed in brutal accident

उधर दूसरा हादसा पटियाला में हुआ। पटियाला-राजपुरा रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। उसे राजिंदरा अस्पताल के डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

मरने वाले युवक सन्नौर के मशहूर लाणेदार ग्रुप के सदस्य थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।

बहादुरगढ़ चौकी पुलिस के मुताबिक सन्नौर का रहने वाला लखबीर सिंह (22) जिसने लाणेदार ग्रुप बनाया था, वह अपने दोस्तों लखविंदर सिंह (30) निवासी सन्नौर और बलवीर सिंह के साथ शुक्रवार देर रात डिस्कवर बाइक पर पटियाला से राजपुरा जा रहा था। पंजाबी यूनिवर्सिटी के पास कस्बा बहादुरगढ़ से कुछ आगे पटियाला-राजपुरा रोड पर इनके बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी।

इससे लखबीर सिंह और लखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बलवीर सिंह को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक लखबीर सिंह के ताया के लड़के नवदीप सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed