फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Una, Gobind Sagar lake, drowning in Jalandhar, killing two young men, Basti Danishmnda

झील में डूबने से दो युवकों की मौत, दरगाह गए थे माथा टेकने

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Una, Gobind Sagar lake, drowning in Jalandhar, killing two young men, Basti Danishmnda
- फोटो : Demo Pic
ऊना की गोबिंद सागर झील में डूबने से जालंधर के बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गई। जवान बेटों की मौत से दोनों परिवारों के साथ पूरे इलाके में शोक छाय गया। मृतकों की पहचान दानिशमंदा की बदरी कॉलोनी के रहने वाले सुखदेव (25) और परजीत (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों युवक शनिवार रात को दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश की ऊना रोड पर पड़ते पीर निगाहे दरगाह पर माथा टेकने गए थे। इसके बाद झील में नहाने गए तो डूबने से उनकी मौत हो गई। रविवार को परिवार वालों को पुलिस ने फोन पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवारों के साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ उठी। दोनों परिवारों के सदस्य बच्चों का शव लेने ऊना गए हुए हैं।
विज्ञापन

इलाका पार्षद सुशील रिंकू ने कहा कि दोनों बच्चों के शव ऊना अस्पताल में रखवाए गए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्चों के शव परिवार को सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों का परिवार मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed