{"_id":"646606a15397a2b4190b2a94","slug":"tyre-company-salesman-commits-suicide-in-hotel-in-fatehabad-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आदमपुर के युवक ने फतेहाबाद के होटल में लगाई फांसी, 2 मई से रुका था, टायर कंपनी में था सेल्समैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad News: आदमपुर के युवक ने फतेहाबाद के होटल में लगाई फांसी, 2 मई से रुका था, टायर कंपनी में था सेल्समैन
Thu, 18 May 2023 04:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 May 2023 04:38 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक आदमपुर निवासी 22 वर्षीय सौरभ टायर कंपनी में काम करता था। वह दो मई से सिरसा रोड स्थित होटल बिमलास में रुका था। यहां उसने कमरा नंबर 105 लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित एक होटल के कमरे में टायर कंपनी के सेल्समैन ने गुरुवार दोपहर को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस ने मामले में मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आदमपुर निवासी 22 वर्षीय सौरभ टायर कंपनी में काम करता था। वह दो मई से सिरसा रोड स्थित होटल बिमलास में रुका था। यहां उसने कमरा नंबर 105 लिया था। इसके बाद उसने बुधवार शाम को होटल से चेक आउट कर दिया लेकिन दोबारा फिर रात में ही आकर होटल में रुक गया।
विज्ञापन
होटल मैनेजर के अनुसार गुरुवार सुबह वेटर ने सौरभ को पानी भी दिया था लेकिन दोपहर तक जब उसने चेक आउट नहीं किया तो वेटर ने दरवाजा खटखटाया लेकिन देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला गया। दरवाजा खोलने पर सौरभ फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन