फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths pointed pistol on customs officer of Hisar In Rohtak

रोहतक: हिसार के कस्टम अधिकारी पर पिस्तौल तानी, युवक बोले- मान जा नहीं तो जान से जाएगा

Wed, 22 Dec 2021 01:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 01:18 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले में सेंट्रल जीएसटी व कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने रास्ते में पीछा कर इंस्पेक्टर की कार रुकवाई और पिस्तौल तानकर एक केस से हटने को कहा। 

विज्ञापन
Two youths pointed pistol on customs officer of Hisar In Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार ड्यूटी पर जा रहे सेंट्रल जीएसटी व कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर की कार रास्ते में रोककर दो युवकों ने पिस्तौल तान दी। एक युवक बोला कि जिस केस कि आप अगुवाई कर रहे हो उससे पीछे हट जाओ नहीं तो जान से जाओगे। इंस्पेक्टर ने सदर थाने में बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहतक के सेक्टर-4 एक्सटेंशन निवासी 37 वर्षीय प्रशांत ने दी शिकायत में बताया कि वह जीएसटी एवं कस्टम डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वे रोहतक से कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। जब जींद रोड पर गोल चक्कर से हिसार रोड पर करीब 500 मीटर चला तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए। आते ही अपनी मोटरसाइकिल कार के आगे लगा दी। उसे भी कार रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि आप गाड़ी से नीचे उतर कर बात करें। जब उसने युवकों का परिचय पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया और कहा कि आप जिस मामले की अगुवाई कर रहे हो, उससे पीछे हट जाओ नहीं तो जान से जाओगे। इसके बाद युवक रोहतक की तरफ फरार हो गए। उसने बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया लेकिन बाइक पर सफेद पट्टी लगी हुई थी। एक युवक ने मास्क लगा रखा था, जबकि दूसरे को सामने आने पर पहचान सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed