{"_id":"65aa615194cbd7d3ed0f50ef","slug":"two-youths-looted-petrol-pump-in-kapurthala-of-punjab-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: चार दिन पहले छीनी कार, अब उसी से नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: चार दिन पहले छीनी कार, अब उसी से नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप लूटा, वारदात CCTV में कैद
Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
सार
चौकी काला संघिया के प्रभारी पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लूट में इस्तेमाल कार को चार दिन पहले जंडियाला गुरु से छीना गया था। इस मामले में जंडियाला गुरु में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
लाल घेरे में लुटेरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के काला संघिया में एक पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना सीसीटीवी में कैद गई है। एक कार में दो युवक पहुंचे। पहले कार में तेल डलवाया। इसके बाद पिस्तौल दिखा कर्मचारी से 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात में जिस कार का इस्तेमाल किया है, उसे चार दिन पहले जंडियाला गुरु से छीनी थी। इस संबंध में जंडियाला गुरु में केस भी दर्ज है। इसकी पुष्टि काला संघिया चौकी प्रभारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मालिक वरिंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि नकोदर रोड पर काला संघिया क्षेत्र में उसका विजय सर्विस पेट्रोल पंप है। जहां पर छह कारिंदे काम करते हैं। वह हर रोज सुबह 11 बजे पंप पर जाता है और शाम को वापस जालंधर आ जाता है। मेरे आने के बाद कारिंदे ही पंप का काम संभालते हैं। बुधवार को लगभग सवा 11 बजे वह घर था। तभी पंप मैनेजर राजिंदर सिंह ने फोन पर बताया कि एक सफेद रंग की आई 20 कार आई। उससे एक नौजवान गाड़ी से उतरा और तीन हजार रुपये का तेल डलवाया। इसके बाद एक अन्य नौजवान गाड़ी से उतरा और पिस्तौल निकालकर कारिंदे पर तान दी। पिस्तौल के बल पर कारिंदे को डराकर 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें दो युवक मुंह पर मास्क पहने दिख रहे हैं। तेल डलवाने के बाद एक युवक पिस्तौल निकाल लेता है। कर्मचारी को दिखाने के बाद उससे नकदी ले लेता है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग जाते हैं।