फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died in road accident in Ludhiana

Ludhiana News: तेज रफ्तार दो बाइकों में भिड़ंत, दो युवकों ने तोड़ा दम, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Mon, 04 Dec 2023 05:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 05:50 PM IST
सार

सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की पहचान शिमलापुरी के रहने वाले अरुण कुमार और गांव बैंस निवासी मनप्रीत सिंह के रुप में हुई है। जबकि मनप्रीत का भाई गंभीर रुप से घायल पड़ा है। 

विज्ञापन
Two youths died in road accident in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में डाबा लोहारा पुल के पास रविवार की देर रात दो बाइकों में भयंकर टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दो भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इनमें से दो की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर तो दूसरे की अस्पताल में मौत हुई और घायल युवक का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की पहचान शिमलापुरी के रहने वाले अरुण कुमार और गांव बैंस निवासी मनप्रीत सिंह के रुप में हुई है। जबकि मनप्रीत का भाई गंभीर रुप से घायल पड़ा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह और उसका भाई गुरप्रीत सिंह दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह लोहारा पुल के नजदीक पहुंचे तो नहर के पास काफी अंधेरा था। उधर सामने से अरुण अपनी बाइक पर आ रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण अरुण के बाइक की ब्रेक नहीं लगी और संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों युवक बुरी तरह से घायल गए। मनप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अरुण और गुरप्रीत वहां गंभीर रुप से घायल पड़े थे। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अरुण की भी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई हरभनज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

गुरदासपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत

गुरदासपुर में साइकिल पर जा रहे दंपती को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौत हो गई है। थाना तिब्बड़ पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर केस दर्ज किया है। विक्टर मसीह पुत्र मुखतियार सिंह निवासी गांव बाहियां ने बताया कि उसके माता-पिता साइकिल पर अपनी बेटी से मिलकर अपने गांव बाहिया जा रहे थे। वह भी पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसके माता-पिता को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed