फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died in a road accident in Patiala

Patiala News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो नौजवानों की मौत, साथी गंभीर घायल, क्रेटा कार ने मारी टक्कर

Fri, 24 Feb 2023 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Feb 2023 06:04 PM IST
सार

हादसे में गगनदीप सिंह व छिंदा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जतिन कुमार गंभीर घायल हो गया। वह फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी क्रेटा चालक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident in Patiala
छात्र गगनदीप सिंह और छिंदा सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला में तेपला मार्ग पर स्थित गांव खासपुर के नजदीक गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो नौजवानों की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बनूड़ के एएसआई मोहम्मद नसीम ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों नौजवान एक ही स्कूल में पढ़ते थे और गरीब परिवारों से होने के कारण अपना खर्चा उठाने के लिए पढ़ाई के साथ वेटर का काम करते थे। गगनदीप सिंह (19) निवासी गांव चंगेरा व छिंदा सिंह (19) निवासी गांव खलौर दोनों 12वीं क्लास और जतिन कुमार (17) निवासी गांव खलौर 11वीं क्लास का छात्र है। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम को तीनों नौजवान गांव धर्मगढ़ में एक विवाह समागम में वेटर का काम करने गए थे। रात को काम निपटाकर यह तीनों नौजवान मोटरसाइकिल पर वापस अपने घरों को लौट रहे थे लेकिन इसी बीच मध्यरात्रि करीब 12 बजे जब तीनों तेपला मार्ग पर स्थित गांव खासपुर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार ने इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गगनदीप सिंह व छिंदा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जतिन कुमार गंभीर घायल हो गया। वह फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी क्रेटा चालक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed