फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died during returning from swearing in ceremony of Devender Singh Babli

फतेहाबाद: मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे टोहाना के दो युवकों की हादसे में मौत, दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Wed, 29 Dec 2021 10:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths died during returning from swearing in ceremony of Devender Singh Babli
मृतक अंशित व लवली मेहता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौट रहे टोहाना के दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार टोहाना शहर में कैटरिंग का काम करने वाले लवली मेहता व अंशित मेहता अपने दो दोस्तों सक्षम भाटिया व निखिल मेहता के साथ मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ में मंत्री देवेंद्र बबली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह खत्म होने के बाद देर शाम को वह चंडीगढ़ से पंजाब के रास्ते वापस टोहाना आ रहे थे। इसी बीच पटियाला के पास गाड़ी के आगे गाय आ गई। इससे गाड़ी असंतुलित होकर तीन-चार बार पलटी मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में गाड़ी चालक 24 वर्षीय अंशित और उसके साथ आगे की सीट पर बैठे 30 वर्षीय लवली मेहता की मौत हो गई जबकि पिछली सीट पर बैठे 18 वर्षीय सक्षम भाटिया व 25 वर्षीय निखिल मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर देर रात को ही परिजन चंडीगढ़ पहुंचे। मृतकों में लवली मेहता विवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed