फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   two youth dies during murti visarjan at ludhiana,punjab

मूर्ति विसर्जित करने गुए दो युवक सतलुज में डूबे, एक की तलाश जारी

Fri, 26 Aug 2016 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Fri, 26 Aug 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
two youth dies during murti visarjan at ludhiana,punjab
dead body - फोटो : demo
जन्माष्टमी के बाद शुक्रवार को सतलुज दरिया में मूर्ति विसर्जित करने के लिए गए शेरपुर मार्केट के दो युवक पानी में डूब गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह दोनों काफी दूर निकल गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर जाकर एक युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मृतक की पहचान शेरपुर मार्केट के अनिल कुमार (25) के रुप में हुई है, जबकि लापता युवक की पहचान धर्मेंद्र (20) के रुप में हुई है। थाना लाडोवाल में तैनात एएसआई सोमनाथ ने कहा कि शेरपुर मार्केट में जन्माष्टमी का समारोह हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह अनिल और धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ सतलुज दरिया में मूर्ति विसर्जित करने चले गए। मूर्ति विसर्जित करने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। उनके साथियों ने कपड़े और अन्य सामान फेंक कर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बचा पाए। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने अनिल के शव को ढूंढ निकाला, जबकि धर्मेंद्र का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एएसआई सोमनाथ ने कहा कि पुलिस धर्मेंद्र का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed