{"_id":"5c4a023fbdec22737548a642","slug":"two-year-old-girl-killed-by-dog-when-she-is-palying-out-of-home-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः घर के बाहर खेल रही थी दो साल की बच्ची, आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर मार डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाकः घर के बाहर खेल रही थी दो साल की बच्ची, आवारा कुत्ते ने नोंच-नोंचकर मार डाली
Fri, 25 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालांवाली (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पंजाब सीमा पर लगते क्षेत्र के गांव चट्ठा में गुरुवार दोपहर को लावारिस कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को नोंचकर मार डाला। वहीं परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए बच्ची के शव को दफना दिया। जानकारी के अनुसार गांव चट्ठा में खेतों में सुखा सिंह की ढाणी है। यहां पर उसका पुत्र अमृत पाल सिंह परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
गुरुवार को घर के पुरुष काम के लिए बाहर गए थे और महिलाएं घर में काम कर रही थी। दोपहर को अमृतपाल सिंह की दो वर्षीय बेटी एसप्रीत ढाणी के बाहर खेल रही थी। इस दौरान लावारिस कुत्ते उसे मुंह में दबोचकर खेतों में ले गए और उसे बुरी तरह नोच डाला।
विज्ञापन
जब घर के बाहर खेल रही बच्ची नजर नहीं आई तो महिलाओं ने उसकी तलाश की। कुछ दूरी पर उन्होंने खेतों में कुत्तों को बच्ची को नोचते हुए देखा तो उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। इस दौरान बच्ची के सिर का हिस्सा बुरी तरह नोचने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में गांव के सरपंच हैप्पी सिंह ने कहा कि गांव में लावारिस कुत्तों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये कुत्ते पशुओं को भी कई बार काट चुके हैं। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।