फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two women commit suicide in historical gurudwara

खन्ना: गुरुद्वारे में मृत मिलीं 2 महिलाएं, एमपी निवासी

Tue, 17 Nov 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Updated Tue, 17 Nov 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
two women commit suicide in historical gurudwara

ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में रविवार सुबह दो महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। उनके बैग से मिली बैंक की कॉपी में दिल्ली का पता लिखा हुआ है। मामला पंजाब के खन्ना शहर का है।

विज्ञापन


यहां के गांव मंजी कोट में बने ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में रविवार सुबह दो महिलाओं ने खुदकुशी कर ली। दोनों महिलाएं 13 नवंबर से गुरुद्वारे में रह रही थी। महिलाओं ने रजिस्टर में मध्यप्रदेश का पता लिखवाया था लेकिन उनके बैग से मिली बैंक की कॉपी में दिल्ली का पता लिखा हुआ था।
विज्ञापन


मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एक मृतक महिला की पहचान अमृता अरोड़ा (35) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार मंजी कोट चौकी के थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों महिलाएं 13 नवंबर से गुरुद्वारे में रह रही थी।

रविवार को महिलाओं को कमरा छोड़कर जाना था

two women commit suicide in historical gurudwara

गुरुद्वारे के पाठी के मुताबिक रविवार को महिलाओं को कमरा छोड़कर जाना था। जब वह चाबी लेकर नहीं आईं तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इस पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि दोनों महिलाएं फर्श पर गिरी पड़ी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि महिलाओं ने देवनगर, मध्यप्रदेश का पता लिखवाया था।

इसके अलावा इसमें किसी जिले या शहर का जिक्र नहीं था। जब महिलाओं के सामान की तलाशी ली गई तो उनके बैग में से एक बैंक की कॉपी निकली, जिसमें 69-सी, जनता फ्लैट, शालीमार बाग, नई दिल्ली का पता लिखा हुआ था।

वहां सूचना दे दी गई है। फिलहाल शवों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed