फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women commit suicide in Abohar and Pathankot

पंजाब: शादी के 20 दिन बाद ही विवाहिता ने दी जान, अबोहर में भी महिला फंदे पर झूली

Mon, 28 Feb 2022 11:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 11:33 AM IST
सार

पंजाब के अबोहर और पठानकोट जिले में दो महिलाओं ने फंदा लगा अपनी जान दे दी है। पठानकोट में शादी के 20 दिन बाद ही नवविवाहिता ने यह खौफनाक कदम उठाया लिया। वहीं अबोहर में महिला ने दहेज से परेशान होकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
Two women commit suicide in Abohar and Pathankot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पठानकोट के सैली रोड निवासी विवाहिता ने शादी के 20 दिन बाद ही ससुराल में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़की के पिता ने पति पर परेशान करने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी पति गौरव पर मामला दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान शायना (30) के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


शायना के पिता सुनील कनोत्रा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी इसी साल सात फरवरी को गौरव के साथ हुई थी। गौरव उसे परेशान करता था। शादी के बाद से ही दोनों में अनबन थी। दोनों परिवारों ने बैठकर मसला सुलझाया लेकिन अब गौरव उसे ज्यादा परेशान करने लगा था। इसके बाद शायना ने बीती रात कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत मिलने पर शायना के पति गौरव पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबोहर: विवाहिता को किया प्रताड़ित, फांसी लगा जान दी
तीन लाख रुपये में तय हुई शादी में जब लड़की वाले पूरी रकम नहीं दे सके तो ससुराल वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर दुर्गा नगरी निवासी विवाहिता ने बीती शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने उसके पति, सास, जेठ व देवर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। 


घटना की सूचना मिलते ही यूपी के औरैया जिले से गांव ककराघाट, रामगढ़ थाना बिधूना निवासी मृतका की मां और भाई समेत अन्य परिजन अबोहर पहुंचे। उपासना की शादी अमित कुमार से हुई थी। पुलिस को मृतका के भाई सुनील कुमार ने बताया कि शादी में अमित कुमार की मां और भाई ने तीन लाख रुपये मांगे थे। इसमें से उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए लेकिन बाकी एक लाख रुपयों के लिए उसे परेशान किया जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने उपासना के ससुरालियों को 10 हजार रुपये दिए थे। इससे परेशान होकर उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed