फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two watchmen killed in Bathinda of Punjab

Bathinda News: बठिंडा में दो चौकीदारों की हत्या, एक पर ईंट तो दूसरे पर धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 21 Oct 2022 05:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 05:42 PM IST
सार

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के पास रात 11 बजे कोई व्यक्ति आया था। वह बहाना बनाने लगा कि रात को उसे ठहरने की जगह चाहिए। चौकीदार ने संदिग्ध को ठहरने नहीं दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
Two watchmen killed in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो चौकीदारों की बदमाशों ने हत्या कर दी। दोनों हत्याओं के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन आए दिन शहर में हो रही वारदातों से लोग सहमे हैं। खासकर त्योहारों के सीजन में लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


पहला मामला गुरुवार आधी रात का है। यहां मलोट रोड पर नाम चर्चा घर के पास एक चौकीदार का धारदार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। जहां चौकीदार की हत्या की गई, वहीं पास में एक दुकान का शटर टूटा था। इससे प्रतीत होता है कि रात के समय लुटेरे किसी वारदात को अंजाम दे रहे थे। आशंका है कि चौकीदार ने उन्हें देखकर रोकने की कोशिश की होगी, इसी के चलते बदमाशों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद शुक्रवार को सुबह सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड की हेल्पलाइन नंबर पर आसपास के लोगों ने सूचना दी। इस दौरान टीम के सदस्य विक्की कुमार और हर्षित चावला घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, थाना सदर की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। मृतक की शिनाख्त अजमेर सिंह (70) पुत्र इंदर सिंह निवासी गांव बुलाढे वाला के तौर पर हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद सहारा जन सेवा टीम ने मृतक चौकीदार की लाश पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना मानसा रोड की है। यहां जस्सी चौक के पास जेसीबी मशीनों की रखवाली करने वाले व्यक्ति की ईंट मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में भी आरोपी संदिग्ध थे और ठहरने का बहाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देना चाहते थे। चौकीदार ने उन्हें रोका तो उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 


आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के पास रात 11 बजे कोई व्यक्ति आया था। वह बहाना बनाने लगा कि रात को उसे ठहरने की जगह चाहिए। चौकीदार ने संदिग्ध को ठहरने नहीं दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतक की शिनाख्त गुरदास सिंह (47) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी धोबियाना बस्ती के तौर पर हुई है। सहारा टीम ने मृतक गुरदास सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है लेकिन हत्यारोपी का खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed