{"_id":"6102bce84e467f415570f1ba","slug":"two-unclaimed-box-found-outside-gmsh-16-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: जीएमएसएच-16 के बाहर दो संदूक मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: जीएमएसएच-16 के बाहर दो संदूक मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू
Thu, 29 Jul 2021 08:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:11 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस से पहले लोहे के दो बंद संदूक मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन इन दोनों पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाई पहले तो सावधानी बरतते हुए संदूक को देखा और फिर उसे खोलने का प्रयास किया। जिसमें कुछ कागजात और कपड़े मिले।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में लावारिस मिले संदूक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में जीएमएसएच-16 के बाहर स्लिप रोड पर लावारिस अवस्था में दो लोहे के संदूक मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। 15 अगस्त के मद्देनजर अस्पताल के बाहर संदूक मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन संदूक खोला तो उसमें कपड़ा और कुछ कागजात मिले। जिसके बाद संदूक को कब्जे में लेकर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना गुरुवार शाम करीब पौने सात बजे की है। लोहे की इन दोनों संदूक को सबसे पहले चंडीगढ़ यातायात पुलिस की रिकवरी विंग में तैनात सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह और सिपाही संजीव ने देखा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले लोहे के दो बंद संदूक मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया लेकिन इन दोनों पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाई पहले तो सावधानी बरतते हुए संदूक को देखा और फिर उसे खोलने का प्रयास किया। जिसमें कुछ कागजात और कपड़े मिले। कुछ ही देर में सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद बक्से को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन