फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two teenagers died due to drowning in a drain in Panchkula

Panchkula: पंचकूला में नाले में डूबने से दो किशोरों की मौत, घरों में मचा कोहराम, एक तीन बहनों का इकलौता भाई था

Wed, 05 Jul 2023 08:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में मातम छा गया। मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। दीपक पुत्र कल्लू के परिजनों ने बताया कि दीपक की तीन बहनें है और वह अकेला भाई था।

विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning in a drain in Panchkula
नाले से बच्चों को बाहर निकालती NDRF की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पंचकूला जिले के गांव महादेवपुर स्थित बरसाती नाले में दर्दनाक हादसा हो गया। बरसाती नाले में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में मातम छा गया। एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान दीपक (16) और दीपक (17) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों चंडीगढ़ के मनीमाजरा के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार बुधावार दोपहर करीब ढाई बजे कई बच्चे गांव महादेवपुर समीप बरसाती नाले में नहाने पहुंचे थे। नाले में बारिश होने के कारण पानी का बहाव काफी तेज था। सबसे पहले दीपक पुत्र राकेश जिसे तैरना नहीं आता था पानी में कूदा। उसे बचाने की खातिर दीपक पुत्र कल्लू कूदा। मगर दोनों की डूबने से जान चली गई। कल्लू को तैरना आता था।

विज्ञापन

पुलिस चौकी में दी सूचना

वहां पर मौजूद अन्य बच्चों ने भाग कर सकेतड़ी चौकी में सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ पिंजौर की टीम को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। मौके से पुलिस के आलाअधिकारी भी सूचना दी गई। एनडीआरफ के निरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों मृतकों की लाश को पानी से निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों के शवों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। मौका पर एसीपी सुरेंद्र यादव, तहसीलदार पुन्य दीप शर्मा तहसीलदार और नायब तहसीलदार हरदेव सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों का एकलौता भाई था दीपक

मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में मातम छा गया। मृतक के परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। दीपक पुत्र कल्लू के परिजनों ने बताया कि दीपक की तीन बहनें है और वह अकेला भाई था। हाल ही में उसने 10वीं की परीक्षा ओपन बोर्ड से दी थी। वहीं दूसरे मृतक दीपक के पिता नहीं है। उसके छोटे भाई बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed