{"_id":"0aee4893144e328856d374182563518a","slug":"two-suspicious-man-seen-in-pathankot-village-akalgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने छाना गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने छाना गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के गांव अकालगढ़ में दो संदिग्ध देखे गए। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरा गांव छान दिया, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। गांव अकालगढ़ वायुसेना के एयरबेस के पास है। आतंकियों ने एसपी सलविंदर सिंह की गाड़ी अकालगढ़ के पास ही छोड़ी थी।
विज्ञापन
गांव अकालगढ़ की महिला कुंती देवी, बेबी बताया वह सुबह खेतों में शौच के लिए गई थीं। वहां सफेदे के पेड़ों के पास दो संदिग्ध लोगों को दिखे। दोनों संदिग्ध आराम से घूम रहे थे। उन्हें देखने के बाद वह भाग निकले। दोनों संदिग्ध सिर और मुंह ढके हुए थे और लंबे-लंबे गर्म कपड़े पहने थे। संदिग्ध ऊंची कद-काठी के थे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। गांववासियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। करीब आधा घंटा बात थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सर्च अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
एसएसपी आरके बख्शी ने बताया मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस को गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। सतर्कता बरती जा रही है।