फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two smugglers arrested after encounter in Amritsar

Punjab News: अमृतसर में पुलिस और तस्करों में मुठभेड़, दो को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 03 Nov 2023 01:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Nov 2023 01:43 AM IST
सार

ब्यास थाने के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जब कार के पास पहुंचने पर देखा तो दो तस्कर जख्मी थे। उन्हें काबू करने के बाद अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की कार से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
Two smugglers arrested after encounter in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के खिलचियां थानाक्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो तस्करों को काबू किया है। जख्मी तस्करों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खिलचियां पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, असलहा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर किया गया है।

विज्ञापन


दोनों तस्करों की पहचान मोरिंडा (रूपनगर) निवासी सुखजिंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के मुताबिक खिलचियां थाने में तैनात एसआई सतनाम सिंह बुधवार की रात पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान वे चंदी फार्म हाउस के पास पहुंचे तो वहां सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में एक स्विफ्ट कार खड़ी थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने कार भगाने की कोशिश की। सरकारी कार के चालक ने अपनी गाड़ी उक्त कार के सामने खड़ी कर दी तो कार में सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।
विज्ञापन


ब्यास थाने के प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जब कार के पास पहुंचने पर देखा तो दो तस्कर जख्मी थे। उन्हें काबू करने के बाद अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की कार से 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed