फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two separate murder in Amritsar of Punjab

पंजाबः बुजुर्ग महिला की हत्या, मामूली विवाद में बीच सड़क युवक को मार डाला

Fri, 18 Jan 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Jan 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Two separate murder in Amritsar of Punjab
demo pic

पानी पीने के बहाने घर में घुसे नशेड़ी युवक ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां के अन्नगढ़ गली नंबर 2 में बुधवार रात को गुरदासपुर निवासी कुलदीप सिंह ने नशे में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग दलबीर कौर की गला दबा कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


आशंका है कि आरोपी ने मृतका के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना गेट हकीमां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जानकारी दी जाएगी। मृतक की बहू अन्नगढ़ निवासी प्रकाश कौर ने बताया कि उनकी सास दलबीर कौर घर पर अकेली रहती थी। वह और उनके पति मनोहर सिंह पास ही अलग से घर में रहते हैं। बुधवार रात को उनकी बहू जिंदर कौर की चीखने का आवाज आई। जब वह बाहर आई तो एक युवक आगे की तरफ भाग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two separate murder in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

जिंदर कौर ने उन्हें व मोहल्ले के अन्य लोगों को आरोपी को पकड़ने का इशारा किया। तभी लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। दरअसल, जिंदर कौर अपनी दादी सास को दूध देने गई थी। इसी दौरान आरोपी सास के घर से बाहर निकल रहा था। जिंदर ने यहां आने का कारण पूछा तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया था। मगर जिंदर ने खुद का बचाव कर शोर मचाया तो आरोपी मौके से भागने लगा। 

वह और मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए और बुजुर्ग के घर में गए तो देखा कि वहां पर उनका शव पड़ा था। इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह भल्ला ने बताया कि आरोपी ने नशा किया हुआ था। अभी रेप के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।

जांच में सामने आया कि आरोपी घर में पानी पीने के लिए घुसा था। जब बुजुर्ग महिला ने उसे बाहर निकलने के लिए कहा तो आरोपी ने नशे में ही महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।

साइकिल टकराने से हुआ झगड़ा, कैंची से की राज मिस्त्री की हत्या
वहीं अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में काम से घर लौट रहे मनोज कुमार (48) की साइकिल राम हजारी निवासी यूपी, सरायचंद्र हाल निवासी आनंद एवेन्यू नाम के व्यक्ति के साथ टकरा गई। इसी बात को लेकर राम हजारी ने झगड़ा शुरू कर दिया और मनोज को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं राम हजारी ने कैंची से मनोज पर वार करने शुरू कर दिए। 

Two separate murder in Amritsar of Punjab
demo pic

तुरंत मनोज को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर मनोज की मौत हो गई। वारदात बुधवार रात करीब नौ बजे की है। सूचना मिलने पर थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर आरोपी राम हजारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

जानकारी मुताबिक मनोज कुमार राज मिस्त्री का काम करता था और बाबू कुमार नाम का व्यक्ति उसका हेल्पर था। मनोज यूपी का रहने वाला था  बुधवार को वह वापस नहीं लौटा तो मनोज का दामाद मंगल सिंह और पत्नी सीमा ढूंढने के लिए मनोज के घर गए। अभी वह लोग रणजीत एवेन्यू वेरका बूथ के करीब ही पहुंचे थे कि देखा कि आरोपी राम हजारी मनोज को पीट रहा था। जबकि बाबू कुमार दोनों को छुड़वा रहा था। 

 

इतनी देर में आरोपी राम हजारी पास में स्थित घर से कैंची लेकर आया और मनोज पर वार करने शुरू कर दिए। मनोज की छाती और पेट में कई वार किए गए। इससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। हमले के बाद आरोपी राम हजारी मौके से फरार हो गया। वहीं अस्पताल ले जाने पर मनोज की मौत हो गई। 
मनोज के साथी बाबू कुमार ने बताया कि जब लोग काम से घर लौट रहे थे तो रास्ते में आरोपी के साथ साइकिल टकरा गई। 

आरोपी शराब के नशे में धुत था। इसी कारण आरोपी ने झगड़ा शुरू कर दिया। काफी समझाने की कोशिश की। मगर आरोपी नहीं माना और राम हजारी पर हमला कर हत्या कर दी। जांच कर रहे इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed