{"_id":"5ee8647d8ebc3e42d6430976","slug":"two-prisoners-commit-suicide-in-ambala-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः अंबाला सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने की खुदकुशी, हत्या और स्नैचिंग मामले में थे बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणाः अंबाला सेंट्रल जेल में दो कैदियों ने की खुदकुशी, हत्या और स्नैचिंग मामले में थे बंद
Tue, 16 Jun 2020 12:15 PM IST
खुशबू गोयल
उमेश भार्गव, अंबाला (हरियाणा)
उमेश भार्गव, अंबाला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला केंद्रीय जेल में उम्रकैदी और उसके साथ रह रहे हवालाती ने चादर का फंदा बनाकर बैरक में ही आत्महत्या कर ली। आत्महत्या सोमवार-मंगलवार देर रात उस समय की गई जब जेल के सभी बंदी और कैदी सो चुके थे। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी। जब सभी बंदियों और कैदियों की गिनती की जाने लगी तो दो कम मिले।
विज्ञापन
आत्महत्या करने वालों में साहा का 31 वर्षीय सुनील और अंबाला शहर के बलाना निवासी 35 वर्षीय रामदास शामिल हैं। आत्महत्या करने वाले एक दूसरे के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। दोनों ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की यह खुलासा नहीं हो सका। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जेल अधीक्षक लखवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
छह जून को दोनों को किया गया था गिरफ्तार
सुनील 2015 में हत्या के मामले में उम्रकैद सजा काट रहा था। इसके अलावा स्नेचिंग सहित कई मामले उस पर चल रहे थे। हालांकि मार्च में लॉकडाउन के चलते उसे पैरोल पर भेज दिया गया था। अब उसका पैरोल जून माह में खत्म होने को था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने 6 जून की शाम अंबाला शहर के आर्य चौक पर एक युवती से पर्स स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने दोनों को धर दबोचा था। इसमें सुनील के साथ रामदास भी गिरफ्तार किया गया था। यही कारण था कि पैरोल से पहले ही उसे दोबारा से जेल में रहना पड़ा। वहीं रामदास पर स्नेचिंग के करीब नौ मामले चल रहे थे।
विज्ञापन
बैरक में थे तीन लोग
जिस बैरक में दोनों ने आत्महत्या की उसमें दोनों के अलावा एक तीसरा बंदी भी था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सुनील को उसकी निगरानी में रखा गया था। सुनील की निगरानी के कारण रामदास ने भी उसके साथ रहने की इच्छा जाहिर की थी। इसीलिए दोनों ही उसकी निगरानी में थे।
क्वारंटीन पीरियड में थे दोनों
दोनों को 6 जून की शाम पकड़ा गया था और इसके बाद 7 जून को दोनों का कोरोना टेस्ट करवाने के बाद सेंट्रल जेल में अलग रखा गया था। हालांकि बाद में उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया, पर अभी उनका क्वारंटीन पीरियड चल रहा था।