फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two policemen among three held in bribery case in Punjab

Punjab: रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह ने सुरजीत सिंह और रेशम सिंह के माध्यम से उसके भाई और ट्रक को छुड़ाने के लिए किश्तों में 11 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे।

विज्ञापन
Two policemen among three held in bribery case in Punjab
रिश्वत कांड में गिरफ्तारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 12 लाख रुपये की रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के नकोदर सदर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह, जालंधर में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रेशम सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


रूपनगर जिले के गांव रामपुर थोडा निवासी शिकायतकर्ता हरजिंदर कुमार ने आरोप लगाया था कि उपनिरीक्षक ने नकोदर में थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान उनके भाई को होशियारपुर से गिरफ्तार किया और वाहन से अफीम की बरामदगी दिखाकर झूठे मामले में ट्रक को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह ने सुरजीत सिंह और रेशम सिंह के माध्यम से उसके भाई और ट्रक को छुड़ाने के लिए किश्तों में 11 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को जालंधर में पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया गया था, फिर भी वह और पैसे की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की एक टीम ने बिसमान सिंह, रेशम सिंह और सुरजीत सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed