{"_id":"63732c835a759d6c5b006ef2","slug":"two-policemen-among-three-held-in-bribery-case-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई
Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:24 PM IST
सार
शिकायतकर्ता ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह ने सुरजीत सिंह और रेशम सिंह के माध्यम से उसके भाई और ट्रक को छुड़ाने के लिए किश्तों में 11 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे।
विज्ञापन
रिश्वत कांड में गिरफ्तारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने 12 लाख रुपये की रिश्वत मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के नकोदर सदर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह, जालंधर में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रेशम सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रूपनगर जिले के गांव रामपुर थोडा निवासी शिकायतकर्ता हरजिंदर कुमार ने आरोप लगाया था कि उपनिरीक्षक ने नकोदर में थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान उनके भाई को होशियारपुर से गिरफ्तार किया और वाहन से अफीम की बरामदगी दिखाकर झूठे मामले में ट्रक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बिसमान सिंह ने सुरजीत सिंह और रेशम सिंह के माध्यम से उसके भाई और ट्रक को छुड़ाने के लिए किश्तों में 11 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को जालंधर में पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया गया था, फिर भी वह और पैसे की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की एक टीम ने बिसमान सिंह, रेशम सिंह और सुरजीत सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन