{"_id":"5e3806e28ebc3e4aee433d33","slug":"two-persons-arrest-with-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसाः एक लाख की नकली करेंसी के साथ दो लोग गिरफ्तार, 500 और दो हजार रुपये के हैं नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसाः एक लाख की नकली करेंसी के साथ दो लोग गिरफ्तार, 500 और दो हजार रुपये के हैं नोट
Tue, 04 Feb 2020 02:37 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए सिरसा व शहर थाना की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रविवार रात सूचना के आधार पर जगदंबे पेपर मिल के पास एक लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों की पहचान आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी कीर्ति नगर सिरसा व बब्बू निवासी झनीर जिला मानसा पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है।
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि बरामद किए गए नकली नोटों में 168 नोट 500-500 रुपये, आठ नोट दो-दो हजार रुपये के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर नकली करेंसी के इस नेटवर्क से जुडे़ अन्य लोगों के बारे में नाम पता कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी एक साल से छाप रहे थे नकली नोट
बब्बू निवासी झनीर का मामा जगदंबे पेपर मिल के पास पीर की दरगाह पर सेवा करता था। बब्बू भी पेशे से कार मिस्त्री था और दरगाह पर अपने मामा के पास ही सेवा करने के लिए आता-जाता रहता था। मुख्य सरगना बलजीत सिंह भी दरगाह पर मत्था टेकने आता था। दोनों की मुलाकात दरगाह पर हुई और दोस्त बन गए। बलजीत सिंह करीब एक साल से नकली नोट छाप रहा था। बलजीत चतरगढ़पट्टी का रहने वाला था और ऑटो मार्केट में कारपेंटर था। पहले शुरू में दोनों ने 100 और 200 रुपये के नकली नोट छापने शुरू किए। नकली नोट छापने के लिए ड्राइंग पेपर का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
नकली नोटों में नहीं दिखाई देती महात्मा गांधी की फोटो
नकली नोट पर महात्मा गांधी की फोटो नहीं दिखाई देती थी। साथ ही एक ही सीरीज का नोट निकलता था। शुरुआत में इन्होंने रेहड़ी, छोटे दुकानदारों व शराब के ठेके पर नोट चलाते थे। दोनों शाम के समय ही नोट बाजार में चलाते थे, ताकि रात को अंधेरे में बारीकि से देखने पर भी नकली नोट की परख न हो सकें। पिछले कुछ दिनों से दोनों बड़े स्तर पर नोट छापकर चलाने की तैयारी में थे। इसलिए अब 500 और दो हजार रुपये के नोट छापने शुरू कर दिए थे।
अब तक ढाई लाख के चला चुके नकली नोट
जानकारी के अनुसार दोनों ने सिरसा में ही दो से ढाई लाख रुपये के नकली नोट चलाए हैं, कुछ नोट दिल्ली में भी चलाए। पुलिस ने दोनों से स्कैनर व प्रिंटर व अन्य सामान जब्त करना है। रिमांड के दौरान पूरी साजिश का पता लगाएगी कि दोनों ने अब तक कितने नकली नोट किन-किन जगहों पर चलाए।
बलजीत मुख्य सरगना है। पुलिस रिमांड के दौरान पता करेगी कि दोनों ने कितने और कहां-कहां नकली नोट चलाए हैं।
- आर्यन चौधरी, डीएसपी सिरसा