{"_id":"5cf40d97bdec2207543484b9","slug":"two-people-killed-mechanic-after-stopping-drinking-alcohol-at-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर शराब पीने से रोका तो दो युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीट कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुकान पर शराब पीने से रोका तो दो युवकों ने लाठी-डंडों और रॉड से पीट-पीट कर दी हत्या
Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान पर शराब पीने से मना करने पर क्रशर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने मैकेनिक की लाठी, डंडों और रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार समीम और शब्बीर निवासी कौराली, सोहना दोनों भाई थे।
विज्ञापन
दोनों ही गढ़ी क्रशर जोन पर 10 वर्षों से किराए की दुकान लेकर मोटर रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। क्रशर पर व्रिकम निवासी गांव गढ़ी जेसीबी चलाता है और रवि निवासी गांव लावन बतौर मुंशी के पद पर कार्यरत है। देर रात विक्रम और रवि शराब की बोतल लेकर शब्बीर की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान शब्बीर अकेला था।
विज्ञापन
रवि और विक्रम चारपाई पर बैठकर शराब पीने लगे तो शब्बीर ने उनको वहां शराब पीने से मना कर दिया। जिस पर पहले तो उनकी आपस में कहासुनी हुई इसके बाद दोनों ने मिलकर लाठी और रॉड से शब्बीर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शब्बीर का भाई समीम वहां पहुंचा तो दोनों उसे देखकर भाग गए। इसके बाद घायल को उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मृतक के भाई समीम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक शब्बीर के एक लड़का और लड़की हैं।
पुलिस ने समीम के बयान पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।