फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two people killed in separate road accidents in punjab

पंजाबः अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की गई जान, एक दर्जन हुए घायल

Sun, 10 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
two people killed in separate road accidents in punjab
सड़क हादसा

फिरोजपुर के तलवंडी भाई बाईपास के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तलवंडी भाई थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी वालेके थाना खलचियां जिला अमृतसर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भतीजा रणजोध सिंह और बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह अपनी बाइक से मुक्तसर साहिब जा रहे थे। तभी तलवंडी भाई बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रणजोध सिंह गंभीर रूप में जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने रणजोध सिंह को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि नरेंदर सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, मां घायल      
बटाला में घुमान से श्री हरगोबिंदपुर रोड के नजदीक एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर घायल हैं। उन्हें एंबुलेंस से घुमान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अमृतसर रेफर कर दिया गया। पत्ती मिठापुर के सरपंच सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनकी बहन रानी अपने पति मीका सिंह और बेटे जोबन निवासी चौधरीवाल के साथ आई हुई थी।

 जब वह श्री हरगोबिंदपुर से शादी अटेंड करने के बाद अपने गांव वापस चौधरीवाल बाइक पर जा रहे थे तो बाबा नामदेव यूनिवर्सिटी के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मीका सिंह (30) और उसके बेटे (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी गंभीर जख्मी हो गई, जिसे आसपास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार जख्मी

two people killed in separate road accidents in punjab
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजपुर थाना वैरोका के अंतर्गत गांव कट्टियां वाला के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई और चार जख्मी हो गए। थाना वैरोका पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गांव झुगे पंड़ता वाला ( कबर वाला ) निवासी राकेश कुमार (22) अपने दोस्त बलविंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जलालाबाद से गांव की ओर जा रहे थे। 

गांव कट्ट्यिां वाला के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर तीन युवक सवार थे। रिंकू बाइक चला रहा था, इन्होंने गलत साइड से आ कर राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राकेश कुमार व रिंकू निवासी फलीयां वाला गंभीर रूप से जख्मी हो गए, इन्हें जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां राकेश कुमार की मौत हो गई। रिंकू को गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना वैरोका की पुलिस ने बलविंदर के बयान पर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुल से संतुलन खोने के बाद नीचे गिरी इनोवा, 7 जख्मी  
सरहिंद जीटी रोड माधोपुर चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक इनोवा संतुलन बिगड़ने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। कार में सवार चालक समेत 7 लोग जख्मी हो गए। जिनमें से चार को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है। जबकि बाकी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के दौरान कार में सवार राज कुमार, गणेश कुमार, प्रेम कुमार, किशन ठाकुर निवासी राजगुरु नगर हैबोवाल लुधियाना गंभीर जख्मी हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed