{"_id":"5d2ccbdb8ebc3e6c961a0313","slug":"two-people-killed-in-bus-and-car-collision-in-ambala-15-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बस और कार में टक्कर, करनाल के दो युवकों की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबाला में बस और कार में टक्कर, करनाल के दो युवकों की मौत, 15 लोग घायल
Tue, 16 Jul 2019 12:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात करीब 10.30 बजे अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मृतकों के शव कार में फंसे रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार करनाल के उचाना गांव निवासी रजत और राजन कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान शास्त्री कालोनी के पास पंजाब से आ रही राधा स्वामी सत्संग की बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी का आगे का हिस्सा बस के नीचे आ गया जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के साथ कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कार में सवार रजत व राजन की मौत हो चुकी थी। वहीं बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ाव थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार 15 लोग घायल हैं।
विज्ञापन