फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two People killed In Bus and Car collision in Ambala, 15 people injured

अंबाला में बस और कार में टक्कर, करनाल के दो युवकों की मौत, 15 लोग घायल

Tue, 16 Jul 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two People killed In Bus and Car collision in Ambala, 15 people injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात करीब 10.30 बजे अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं मृतकों के शव कार में फंसे रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


इसके बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। 
जानकारी के अनुसार करनाल के उचाना गांव निवासी रजत और राजन कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान शास्त्री कालोनी के पास पंजाब से आ रही राधा स्वामी सत्संग की बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी का आगे का हिस्सा बस के नीचे आ गया जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के साथ कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कार में सवार रजत व राजन की मौत हो चुकी थी। वहीं बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ाव थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार 15 लोग घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed