{"_id":"65bbcfc0a92939fd92074073","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-kapurthala-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत, महिला समेत तीन गंभीर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला में हादसा: सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत, महिला समेत तीन गंभीर जख्मी
Thu, 01 Feb 2024 10:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में सड़क पर खड़े ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली। वहीं महिला समेत तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी लोग शादी से लौट रहे थे। मृतकों का कपूरथला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रक में घुसी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव हंबोवाल के नजदीक जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर एक खड़े ट्रक में कार जा भिड़ी। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक महिला समेत 3 लोग गंभीर जख्मी हैं। सभी का उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। जालंधर के गांव नूरपुर निवासी सन्नी ने बताया कि 31 जनवरी को उसके साले की शादी थी।
विज्ञापन
एक फरवरी की रात शादी से घर लौट रहे थे। कार में उसकी पत्नी नीतू, बेटा रूहान, दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्विफ्ट कार में बैठे। उसका चचेरा भाई राहुल ड्राइवर की सीट के बगल में बैठा था। उसके पिता दलबीर, उसकी चचेरी बहन रिया और उसका बेटा कार के पीछे बैठे। कार उसका दोस्त चलाने लगा।
विज्ञापन
सुबह लगभग 2:30 बजे जब हम टोल प्लाजा ढिलवां पहुंचे और गांव हंबोवाल के पास जीटी रोड पर पंप के पास एक ट्रक खड़ा था। तभी दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू की स्विफ्ट कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग गया। उसने देखा कि हादसे में पिता दलबीर सिंह और राहुल कुमार की मौत हो गई और मेरा दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू, बहन रिया और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जालंधर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थाना सुभानपुर पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन