{"_id":"5dd556958ebc3e54ee798719","slug":"two-people-died-in-car-accident-at-khol-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे लोगों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पलटने से दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी से लौट रहे लोगों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पलटने से दो की मौत, तीन घायल
Thu, 21 Nov 2019 01:04 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-नारनौल रोड पर गांव गोविंदपुरी के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार बीच सड़क पलट गई। जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार में सवार लोग राजस्थान के अलवर से यहां शादी समारोह में आए थे और सुबह ही अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच हादसा हो गया। कुंड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के गांव नीमराना निवासी शेरसिंह, खोड़िया निवासी जगदीश, सुरानी निवासी विजय व कर्ण सिंह इको कार में सवार होकर रेवाड़ी में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। विवाह समारोह के बाद सभी लोग बुधवार सुबह 5:00 बजे कार से अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित गोविंदपुरी गांव के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पीछे से लगी टक्कर से कार सड़क पर पलट गई। कार में बैठे लोगों ने बाहर निकलने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में जुट गए। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को रेवाड़ी के अस्पताल में पहुंचाया।
जहां से शेरसिंह व सुरेंद्र को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन दोनों ने थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया। जबकि जगदीश व विजय को उपचार के लिए भर्ती कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और शव के पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देर शाम शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गए। वहीं कुंड चौकी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया।