{"_id":"6491f28a3160b76e540f7e93","slug":"two-people-committed-suicide-in-bathinda-of-punjab-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: बठिंडा में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक पंखे से लटका, दूसरे ने जहर निगला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: बठिंडा में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक पंखे से लटका, दूसरे ने जहर निगला
Wed, 21 Jun 2023 12:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:13 AM IST
सार
खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के तलवंडी साबो में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय परमजीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह के रहने वाले परमजीत सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टैक्सी स्टैंड पर पहुंचकर कोई जहरीली दवा निगल ली। इसका पता चलने पर आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में परमजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
बठिंडा के ही अजीत रोड गली नंबर 6 में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी पहचान अमित कुमार (24) के तौर पर हुई है। वहीं सूचना पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
थाना सिविल लाइन के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अजीत रोड की गली नंबर 6 में रहने वाले एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक युवक के परिजनों ने उसके शव को फंदे से उतार लिया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस युवक के खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।