फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people arrested with heroin in Rohtak of Haryana

रोहतक में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत

Wed, 26 Oct 2022 11:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Oct 2022 11:50 AM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दिल्ली के द्वारका इलाके से करीब 40 लाख में हेरोइन खरीदी थी। इसे खोखराकोट पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि आगे यह माल डेढ़ करोड़ में बेचने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Two people arrested with heroin in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नशा तस्करी रोकने के लिए हाथ-पैर मार रही रोहतक पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब सांपला में दिल्ली से डेढ़ किलो हेरोइन लेकर आ रही मंगलामुखी साथी सहित पकड़ी गई। 40 लाख में खरीदी हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ आंकी जा रही है। सांपला थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रोहतक पुलिस के एवीटी स्टाफ प्रभारी एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि रोहतक के जींद बाईपास निवासी सोनिया (मंगलामुखी) व शास्त्री नगर निवासी ललित नशीला पदार्थ बेचते हैं। अभी दिल्ली से माल लेकर रोहतक जाएंगे। पुलिस ने सांपला में कुलताना मोड़ पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच एक कार आकर रुकी। इसमें सवार मंगलामुखी व ललित से पूछताछ की गई। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली गई। सीट पर सोनिया बैठी थी, उस सीट के नीचे एक डिब्बा मिला। डिब्बे की जांच की तो उसके अंदर डेढ़ किलो हेरोइन मिली।
विज्ञापन


द्वारका से खरीदी हेरोइन, खोखराकोट पहुंचाना था
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दिल्ली के द्वारका इलाके से करीब 40 लाख में हेरोइन खरीदी थी। इसे खोखराकोट पहुंचाना था। बताया जा रहा है कि आगे यह माल डेढ़ करोड़ में बेचने की तैयारी थी। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ के बावजूद नहीं थम रही नशा तस्करी
रोहतक पुलिस व नगर निगम मिलकर एक माह में दो बार खोखराकोट इलाके में नशा तस्करी के आरोपियों के मकान तोड़ चुकी है। पहले जेल में बंद निहाली उर्फ निहाल कौर का मकान तोड़ा गया। इसके बाद नशा तस्करी के आरोपी जोगेंद्र व एक अन्य महिला का मकान तोड़ा गया। इसके बावजूद लगातार रोहतक में नशे की खेप मिल रही है।

 

पुलिस की पकड़ से बचने के लिए सोनिया (मंगलामुखी) को साथ लेकर नशीला पदार्थ रोहतक लाया जा रहा था लेकिन आरोपियों का यह दांव चल  नहीं सका। अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पूरे गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। एसआई गोर्धन सिंह, प्रभारी एवीटी स्टाफ रोहतक पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed