{"_id":"63d6ae16c1150d5a695fe555","slug":"two-people-arrested-for-killing-youth-in-patiala-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: प्रेमिका को पाने की ख्वाहिश में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: प्रेमिका को पाने की ख्वाहिश में खौफनाक वारदात, प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट
Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
सार
एसएसपी वरुण शर्मा ने रविवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि गांव लोचवां निवासी जतिंदर सिंह का 12 जनवरी 2023 को घन्नौर-शंभू रोड टी प्वाइंट सनौलियां से शव मिला था। उसके सिर पर व शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे, उसे तुरंत राजपुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के थाना खेड़ी गंडियां के गांव लोचवां के युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी। युवक की हत्या की गई थी। वारदात को मृतक की पत्नी के प्रेमी व उसके साथी ने मिलकर अंजाम दिया था। पटियाला पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल रॉड व मृतक का फोन बरामद कर लिया गया है। कत्ल कांड में मृतक की पत्नी की भूमिका थी या नहीं, इसकी फिलहाल जांच की जाएगी।
विज्ञापन
क्या था मामला
एसएसपी वरुण शर्मा ने रविवार को एक पत्रकारवार्ता में बताया कि गांव लोचवां निवासी जतिंदर सिंह का 12 जनवरी 2023 को घन्नौर-शंभू रोड टी प्वाइंट सनौलियां से शव मिला था। उसके सिर पर व शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे, उसे तुरंत राजपुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
मामले में थाना घन्नौर में मृतक के पिता कुलवंत सिंह के बयान पर लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए सड़क हादसा होने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था लेकिन जब जांच की गई तो सामने आया कि जतिंदर सिंह पर हमला किया गया था। स्कूटर और शव को टी-प्वाइंट पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
गहनता से छानबीन करने पर सामने आया कि थाना शंभू के गांव बपरौर के रहने वाले गुरदियाल सिंह उर्फ निहाल के मृतक जतिंदर सिंह की पत्नी के साथ पढ़ाई के दौरान संबंध थे। अब गुरदियाल सिंह अपने प्रेम को किसी भी तरह से पाना चाहता था।
पिछले कई दिनों से वह अपने साथी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी के साथ मिलकर जतिंदर सिंह की रेकी भी कर रहा था।
जतिंदर सिंह की पिपल मगोली के बस अड्डे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान थी। रोज वह अपने स्कूटर पर दुकान पर आता-जाता था। 12 जनवरी 2023 को जब वह रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था तो घन्नौर-शंभू टी-प्वाइंट सनौलियां के पास रॉड से हत्या कर दी गई थी।