{"_id":"634bf1eace87305cad3e3563","slug":"two-misdeed-case-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत के दो मामले: दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, दुकानदार ने मासूम को भी नहीं छोड़ा, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत के दो मामले: दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म, दुकानदार ने मासूम को भी नहीं छोड़ा, हालत नाजुक
Sun, 16 Oct 2022 05:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:37 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में हैवानियत के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक दोस्त ने ही दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरे मामले में एक दुकानदार ने छह साल की बच्ची को नहीं छोड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर पर दोस्त की अकेली पत्नी को देख आरोपी ने उसका चुनरी से मुंह बांध कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर उसके संग मारपीट की है। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। यहां के थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता (30) ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति का दोस्त है, इसीलिए उसका घर पर आना जाना है। आरोपी ने उसे घर पर अकेली देख किसी तरह उसके मुंह पर चुनरी बांध दी और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कहा कि अगर किसी को बताया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने किसी तरह अपने पति को इस वारदात के बारे में बताया। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छह साल की बच्ची से दुकानदार ने की अश्लील हरकत
उधर, फिरोजपुर जिले में ही दुकान पर चीज लेने गई छह साल की बच्ची को हवेली में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई। बच्ची की नाजुक हालत देख उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी गली में एक दुकान है, उक्त दुकान पर उसकी बेटी चीज लेने गई थी। काफी देर बाद घर नहीं लौटी तो उसे देखने दुकान पर गई। दुकान बंद थी। उसने बेटी की तलाश शुरू कर दी। हवेली में पहुंची तो आरोपी दुकानदार उसे देख वहां से भाग गया।
बच्ची की हवेली में रोने की आवाज मां को सुनाई दी। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की थी। बच्ची की नाजुक हालत देख उसे फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिटी पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।